Breaking News

हाइवे पर अनियंत्रित बाइक फिसली, दो भाई हुए घायल

Spread the love

हाइवे पर अनियंत्रित बाइक फिसली, दो भाई हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव खैरी के पास बुधवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। जिनका सीएचसी पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक सहसवान थाना क्षेत्र के गांव सिरसोल निवासी बालकिशन और उनके भाई चंद्र सिंह अपने रिश्तेदारों को देखने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज को अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित गांव खैरी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे अन्य वाहन को बचाने के लिए चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची एंबूलेंस ने उन्हे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार करते के बाद घर भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!