Breaking News

शुध्द वायु के लिए सभी को जरुरी है पौधारोपण

Spread the love

शुध्द वायु के लिए सभी को जरुरी है पौधारोपण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सका अधिकारी डा.खुशलका ने अस्पताल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधरोपण किया। उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए घर-बाहर की स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ वातावरण जरूरी है। शुद्ध वायु के लिए हम पेड़ पौधों पर आश्रित हैं। यही पेड़-पौधे वातावरण में घुले दूषित हवा का शोषण कर हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। इसलिए इन्हें जीवनदाता कहा जाता है। यदि पेड़-पौधे दूषित वायु को शोषित न करें तो धरती के जीवधारियों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसलिए हम सभी को अधिकाधिक पौधे लगाना चाहिए। साथ ही उनकी समुचित देख भाल करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, रुचि मिश्रा, हरर्वेेंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!