Breaking News

डॉक्टर डे के उपलक्ष में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम सेलिब्रेट किया

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा डॉक्टर डे के उपलक्ष में डॉक्टर को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम सेलिब्रेट किया गया। जिसमें नगर के प्रमुख डाक्टरों को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और डॉक्टर को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करना है। सचिव भारती अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स जिस तरह से समाज की प्रति अपना योगदान देते रहे हैं और कड़ी मेहनत करते हैं इसके लिए उनका सम्मान हर दिन होना चाहिए। इस दौरान डॉ. पंकज, डा. निधीश, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, डा. मनोज गुप्ता, डा. मोहित यादव, डा. विक्रम, डा. अनु, डा. शिवानी गुप्ता, डा. सुविधा माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। अंत में सचिव भारती अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा महेश्वरी सचिव भारती अग्रवाल, लता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अर्चना, प्रतिभा, सोनिया, मधु, दिव्या, कृष्णा, रेनू, अंशु, ममता, नमिता, संयोगिता, नीरू, संगीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!