इस्लामनगर। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा 22 जुलाई मंगलवार से कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा के लिए एक कैंप जगदंबा हॉस्पिटल पर लगाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया है कि औषधि निरीक्षक बदायूं लव कुश प्रसाद के निर्देशानुसार यह कैंप लगाया जाएगा। कैंप में कांवरियों को हर तरह का प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। श्री सक्सेना ने यह भी बताया है कि इस कैंप में योग्य चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। कैंप में कांवड़ियों के लिए दर्द निवारक गोलियां, शीतल जल, ताकत के सिरप सहित बहुत सी दवाइयां उपलब्ध रहेगी। जगदंबा हॉस्पिटल के स्वामी दिनेश अग्रवाल द्वारा कावड़ियों को फलों का वितरण किया जाएगा। कैंप में केमिस्ट एसोसिएशन इस्लामनगर के सभी मुस्लिम सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Budaun Amarprabhat