भोपाल। आज अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के भव्य शुभारंभ के अवसर पर आयोजित समारोह में बोलते हुए श्रीमती मालती राय ने कहा की छोटे-छोटे बच्चों को गीता रामायण के संस्कारों देना चाहिए जिससे वह एक सभ्य नागरिक व श्रेष्ठ सनातनी बन सके।
इस अवसर पर रायगढ़ छत्तीसगढ़ से पधारे संरक्षक महामंडलेश्वर रामपुरी दास जी ने युवाओं को जोश दिलाते हुए कहा कि अपनी संस्कृति के लिए स्वयं को ही खड़ा होना होगा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी एक कविता का भी पाठ किया जिस पर देर तक तालियां बजती रही।
पत्रकार आदित्य नारायण उपाध्याय ने भोपाल ही के पत्रकार मनीष वर्मा द्वारा पुर्तगाल में खोजे गए शिवलिंग के विषय में अदभुत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां भी देश में विश्व में कोई मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में दिखाई दे तो उसके संरक्षण का प्रयास किया जाना चाहिए।
वहीं वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार विवेक राम गोपाल शर्मा ने सनातन संस्कृति के रंगों पकवानों और रहन-सहन को गौरव के साथ अपने का आह्वान किया और नारों के साथ जमकर तालियां बटोरी।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज एवं ग्वालियर से मनोज चतुर्वेदी आगरा से मुक्तेश कुमार राष्ट्रीय सचिव नवीन स्वामी छोटा अखाड़ा के अनंत श्री विभूषित महंत गंगा शरण जी एवं बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और नागरिक उपस्थित थे।
Check Also
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …
Budaun Amarprabhat