Breaking News

बीएल वर्मा का पुनः केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर गृह जनपद में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया अभूतपूर्व स्वागत

बदायूँ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएल वर्मा को पुनः केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह जनपद बदायूँ आगमन पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन ने जगह-जगह आतिशबाज़ी व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सुबह अपने दिल्ली आवास से निकले उसके बाद लगातार जगह- जगह नोएडा, गाजियाबाद, सिकंद्राबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर, बबराला, गुन्नौर, जूनावई, जरीफनगर, उस्मानपुर, नगलाचोई, सहसवान, खन्दक, ज्वालापुर, कौल्हाई, मुजरिया, तिगोड़ा, अथईया, हजरतगंज, भवानीपुर होते हुए ग्रह नगर उझानी पहुँचे जहाँ उनका भव्य रोड-शो हुआ।
इसके बाद उनका काफिला धीरे-धीरे बदायूं की ओर बड़ा जिरौलिया, रानी अवन्तीवाई तिराहा, बालाजी मंदिर, बड़ी ज़्यारत, लालपुल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के आवास, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास, महाराणा प्रताप चौक, इंद्रा चौक, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, भाजपा नेता राजेश्वर पटेल के आवास होते हुए भाजपा कार्यालय पहुँचे। जहाँ स्वागत सभा का आयोजन किया गया, कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से लाद दिया और बड़ी गर्मजोशी से नारेबाजी करके स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के चलते बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता हासिल की है, ये बीजेपी की रीति नीति ही है, एक छोटे कार्यकर्ता का पुनः केंद्रीय मंत्री बनाया जाना भाजपा में ही संभव है। सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास,हमारी पार्टी का मूलमंत्र है। साथ ही कहा पुनः अब पहेले की तरह देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास होगा। साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बैंकिंग और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई, जिसकी सराहना दुनिया ने की। 2014 में भारत विश्व की 11 वें स्थान की अर्थव्यवस्था था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।
उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे और देश व प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेगे। मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश को सामर्थ्यवान, सक्षम, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा और देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करेगा।
स्वागत सभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने संबोधित किया।
इस मौके पर डीपी भारती, डीके भारद्वाज, जेके सक्सेना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अनेकपाल पटेल, सुखदेव राठौर, शारदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, शिवम सिंह, ओमप्रकाश सागर, अनूप गुप्ता, जगदीश लौनिया, मुरली गुप्ता, अनेकपाल पटेल, केसी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, अमित पाठक, ओमकृष्ण सागर, शिशुपाल शाक्य, मेधावी यादव, मयंक गुप्ता, अखिल अग्रवाल, केपी सिंह, सचिन अग्रवाल, रानी सिंह पुंडीर, किशन चन्द्र शर्मा, जेपी सोलंकी, शंकर गुप्ता, अजय तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the loveबदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस …

error: Content is protected !!