Breaking News

नागेश्वर देव के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

Spread the love

नागेश्वर देव के स्वरुप में किया महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने यहां महाकाल का श्रृंगार नागेश्वर देव के स्वरुप में किया। जिनके भव्य दर्शन करने के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में यहां श्रृंगार करने वाले विनय प्रकाश वाष्र्णेय व उनके परिवार को समिति के पदाधिकारियों द्वारा महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, तपन वाष्र्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …