Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में मिली कई अव्यवस्थाएं

Spread the love

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में मिली कई अव्यवस्थाएं

बिल्सी। मंगलवार को आकांक्षात्मक विकास खण्ड अम्बियापुर के ग्राम पंचायत रायपुर बुजुर्ग में मुख्यमंत्री शोधार्थी आशीष वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र पर कई कमियां पाई गईं। यहां दो आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर ऊषा देवी एवं द्वितीय पर विनीता कुमारी कार्यरत हैं। उषा देवी द्वारा बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर में 10 दिन की बच्चों की उपस्थिति नहीं लगाई गई थी एवं जून माह में भी बच्चों की उपस्थिति नहीं पूर्ण थी। पोषण आहार रजिस्टर में भी लाभार्थी के सिग्नेचर नहीं थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता कुमारी द्वारा देखे जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय पर भी पोषण आहार रजिस्टर पूर्ण नहीं पाए गए। बाल मैत्री शौचालय व बच्चों के पानी पीने की व्यवस्था अच्छी पाई गई। मुख्यमंत्री शोधार्थी के द्वारा इसकी रिपोर्ट बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी गई है। ताकि उचित कार्यवाही की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!