Breaking News

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी

Spread the love

*अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गयी।*

आज जनपद बदायूँ से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री अरुण कुमार, उप निरीक्षक स0 पु0 दयाराम एवं मुख्य आरक्षी स0 पु0 नरेन्द्रपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर श्री कृष्ण कान्त सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी दातागंज के0 के0 तिवारी तथा प्रतिसार निरीक्षक अन्य अधि0गण/कर्म0गण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारजन विदाई समारोह में उपस्थित हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!