*थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नूरपूर में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभि0गण को मय आलाकत्ल लाठी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभि0गण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 31.07.2025 को मृतक की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपियों 1.धर्म सिंह पुत्र राजवीर 2. अभियुक्ता नीरज पत्नी धर्म सिंह 3.राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूँ को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि वादी श्री सुनील पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम नूरपूर थाना दातागंज जनपद बदायूँ द्वारा अपने भाई विजय पुत्र भूरेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूँ की हत्या करने के सम्बन्ध में दिनाँक 28.07.2025 को थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 281/25 धारा 103(1)/238/3(5) BNS बनाम 1.वसंत पुत्र पोपराम 2.वीरेन्द्र पुत्र बेनीराम 3.हरीश पुत्र रामपाल समस्त निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा विवेचना में साक्ष्य संकलन तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए 03 अभि0गण 1.धर्म सिंह पुत्र राजवीर 2. अभियुक्ता नीरज पत्नी धर्म सिंह 3.राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूँ को मय आलाकत्ल लाठी तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल ,चप्पल व टी शर्ट सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- ग्राम नूरपुर का ही विजय अभियुक्त धर्म सिंह उपरोक्त की लडकी राजकुमारी को परेशान करता था,तथा उसका प्रेमप्रसंग राजकुमारी से था।उससे मिलने के लिये कहता था कि मुझे ऐकान्त मे नही मिलोगी तो शादी नही होने देंगे । अभियुक्त धर्म सिंह द्वारा अपनी पत्नी नीरज व पुत्री राजकुमारी के साथ योजना बनाकर मृतक विजय को अपने घर दिनांक 24.07.25 की रात्रि को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर देने तथा शव को अपने घर के पास तालाब के किनारे झाडियो मे छिपा दिया गया अभियोग में अभियुक्त धर्म सिंह व श्रीमती नीरज पत्नी धर्म सिंह व राजकुमारी पुत्री धर्मसिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ के द्वारा विजय की हत्या की गयी विवेचना से नीरज पत्नी धर्म सिंह व राजकुमारी पुत्री धर्मसिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ के नाम प्रकाश मे आये है।
*अभि0गण से पूछताछ का विवरण-* अभि0 धर्म सिंह ने बताया कि मेरे 05 लड़की 1.दुर्गेश विवाहित 2.ज्योति विवाहित 3.राजकुमारी उम्र करीब 17 वर्ष अविवाहित 4.सोनी उम्र करीब 05 वर्ष 5.मोनी 2 वर्ष तथा 2 लडके 1.कन्हई 10 वर्ष 2.राजन 04 वर्ष है । मेरी छोटी लडकी राजकुमारी को गांव की ही विजय परेशान करता था,उसका प्रेम प्रसंग मेरी लड़की राजकुमारी से था तथा मेरी लड़की से कहता था कि मुझसे अकेले मे मिलो यह बात मेरी पुत्री राजकुमारी ने मुझे व मेरी पत्नी नीरज को 4-5 दिन पहले बतायी थी । 24 तारीख को मै अपने खेत मे अपने इंजन से धान मे पानी लगा रहा था शाम के समय सूर्यास्त के बाद मेरी छोटी लडकी राजकुमारी अपनी मां नीरज के साथ मुझे खाने देने खेत पर गयी थी मेरी पुत्री राजकुमारी ने मुझे बताया कि जब मै खेत अकेले आती जाती हूँ विजय रास्ते मे मिलता है और मुझसे कहता है कि तुम मुझसे अकेले मे नही मिलती हो, मुझसे अकेले मे मिला करो अगर नही मिलोगी तो तुम्हारी शादी नही होने देंगे । तब मैने अपनी पुत्री से कहा कि तुम जाओ और विजय से कहना कि पापा मम्मी खेत पर है तुम 10 से 11 बजे आ जाना हमारा बात के अनुसार जब मेरी बेटी अकेली घर से वापस आ रही थी तब उन्हे विजय मेरी बेटी को मिला, मेरी बेटी ने मेरी बातो के अनुसार विजय को रात मे 10 से 11 बजे मिलने के बुलाया । मै भी अपनी पत्नी के साथ पीछे – पीछे घर पहुँच गया रात के करीब 11 बजे विजय मेरी घर की छत पर दिवार के किनारे से नक्खो के सहारे छत पर चढ गया तभी मैने मेरी पत्नी नीरज और राजकुमारी ने मिलकर छत पर चढकर विजय को दबोच लिया छत पर पडी लिप्टिस की लाठी उठाकर मैने विजय के सिर और पेट मे मारी विजय नशे मे था व छत से भागने की कोशिश की नीचे गली मे तालाब की तरफ गिर गया हम तीनो छत से उतर कर गली की तरफ पहुँचे मैने फिर उसके सिर पेट व शरीर मे लाठी मारी मेरी लडकी ने विजय के हाथ पकडे मेरी पत्नी ने भी विजय को लाते मारी विजय मारपीट से ही मौके पर ही मर गया था हम लोग घबरा गये रात का समय होने के कारण अंधेरा था कोई चहल कदमी नही हो रही थी तथा हम तीनो ने पास मे ही तालाब किनोर पीपल के पेड के पास झाडियो मे विजय को खींचकर डालकर छिपा दिया था कुछ दिन पहले विजय को तलाशने के लिये बाहर की पुलिस आयी थी तब विजय यही पर तलाब के पास झाडियो मे छिप गया था छत पर खींच तान मे विजय की पहनी हुई चप्पल व छोटा की पैड का मोबाइल छत पर ही छूट गयी थी । तथा खींचते समय उसकी शर्ट उतर गयी थी लाठी , मोबाइल , चप्पल व टी शर्ट को मैने घर के बरामदे मे भूसा भरा है उसमे छुपा दिया है साहब माफी चाहता हूँ विजय मेरी लडकी को परेशान करता था इसलिये मैने अपनी पत्नी अपनी बेटी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी लाठी , मोबाइल , चप्पल व टी शर्ट मै अपने घर से बरामद करा सकता हूँ जो सही बात थी वह मैने आपको बता दी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.धर्म सिंह पुत्र राजवीर 2. अभियुक्ता नीरज पत्नी धर्म सिंह 3.राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ ।
*बरामदगी का विवरण-* लाठी , मोबाइल , चप्पल व टी शर्ट *
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-*
ग्राम भटौली थाना दातागंज बदायूँ, दि0- 31.07.25 समय 11.00 बजे,
*अपराध करने का तरीका-* लाठी डन्डो से मारपीट कर हत्या कर देना।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 281/25 धारा 103(1)/238/3(5) BNS ।
*
Budaun Amarprabhat