Breaking News

कछला घाट पर ग्रुप की ओर से भंडारा किया गया, और अनेक जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जुलाई माह में सर्वप्रथम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध गंगा स्थल कछला घाट पर ग्रुप की ओर से भंडारा किया गया, और अनेक जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए। ग्रुप की ओर से “लाल पैथोलॉजी लैब” के साथ मिलकर एक ब्लड चेकअप कैंप दयानंद क्लिनिक पर लगाया गया।उसके बाद ग्रुप की ओर से नगर के प्रसिद्ध बेनी महाराज मंदिर पर कांवड़ियों के स्वागत में चाय, पानी, नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। ग्रुप के सभी लोगों ने भगवान भोले की मानव रूप में सेवा की। ग्रुप ने नगर के जूनियर हाई स्कूल कंपोजिट विद्यालय में बच्चों में राखी प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और नेल आर्ट प्रतियोगिता भी कराई जिसमें बच्चों ने अपना हुनर दिखाया और ग्रुप के द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।उसके बाद ग्रुप ने “फन एंड एंजॉयमेंट” के लिए सावन माह के प्रसिद्ध तीज त्योहार के अवसर पर साई विहार कालोनी में “तीज उत्सव” मनाया जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यों ने मधुर मधुर सावन की मल्हार और गाने गए, गेम्स खेले और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस तरह “जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली रॉयल्स” समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे रहता है और “फन एंड एंजॉयमेंट” में भी। बताते चले कि यह ग्रुप एक कपल ग्रुप है जैसे पति पत्नी मिलकर गृहस्थी रूपी गाड़ी चलाते हैं वैसे ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी स्त्री पुरुष दोनों मिलकर ही इस ग्रुप के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!