Breaking News

बदायूं के बसोमा गांव में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी हजारों रूपए की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर फरार

Spread the love

बदायूं के बसोमा गांव में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी हजारों रूपए की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर फरार

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बसोमा गांव में अंकित पुत्र दुर्गा प्रसाद के घर में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से से 60 हजार रुपए की नकदी, एक जोड़ी सोने के झाले, एक सोने की चेन, तीन अंगूठी सोने की, एक नथ सोने की, तीन जोड़ी पाजेब चांदी की चोरी कर फरार हो गया। अंकित की मां बीना कुमारी ने बताया कि जब परिजन सुबह उठे तो कमरे का ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ । उन्होंने बताया चोर उनके घर से 60 हजार रुपए की नकदी समेत चार लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। वहीं चोर अपनी चप्पलें छोड़ गया है। बीना कुमारी ने घर में हुई चोरी का पड़ोसी पर शक जाहिर करते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!