Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राशि कृष्णा ने जनता की समस्याएं सुनी

Spread the love

बिसौली। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राशि कृष्णा ने जनता की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में 35 शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र को टीम गठित कर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण करें। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ सुनील कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत अमित कुमार, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, सीडीपीओ अल्पना जौहरी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!