बदायूं में ग्राम विकास मंत्री ने संघ के प्रांत प्रचारक के साथ पंचतत्व पौधशाला का उद्घाटन किया
ग्राम विकास मंत्री ने पौधशाला में सिंदूर का पौधा लगाया,प्रकट हुए चारमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया
उद्घाटन समारोह में आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी, भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी पहुँचे
समारोह में सर्वसमाज का जनसैलाब उमड़ा, पूरे दिन रही भीड़
पंचतत्व पौधशाला से हर साल 5 से 10 लाख पौधे निशुल्क बांटे जाएंगे
वाटर वुमेन शिप्रा पाठक की पर्यावरण के क्षेत्र में अनोखी पहल
दातागंज(बदायूं)। वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने आज अपनी भतीजी अर्जिता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सराय पर एक विशाल पौधशाला का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिसकी मुख्य अतिथि ग्राम विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी गौतम रहीं। उन्होंने आर एसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र की मौजूदगी में पंचतत्व पौधशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने सिंदूर का पौधा भी लगाया।
आपको बताते चलें वाटर वूमेन शिप्रा पाठक के पिता डॉक्टर शैलेश पाठक जिले में हर वर्ग में खासा प्रभाव रखते है जिसके फल स्वरूप सुबह से ही सराय गांव आने जाने वाले हजारों लोगों का तांता लगा रहा।कार्यक्रम में अर्जिता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि ने पौधशाला का उद्घाटन करने से पहले सर्वप्रथम यहां सावन के दूसरे सोमवार को प्रकट हुए महादेव पर जलाभिषेक किया।
हर हर महादेव के उद्घोष से प्रारंभ किए अपने भाषण में उन्होंने कहा मै सौभाग्यशाली हूं कि मुझे महादेव की इस पावन धरती पर इस पौधशाला में सिंदूर का पौधा रोपित करने का सौभाग्य मिला।उन्होंने कहा शिप्रा पाठक द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य से देश की आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा पानी मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा पहले जो लोग शिप्रा पाठक को पेड़ लगाता देख यही कहते थे कि कितने पेड़ लगा लेंगी आज उनको मै यह बताना चाहता हूँ कि शिप्रा के द्वारा 51 लाख पौधे ही नही लगाए अपितु सभी वृक्ष बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के हरित प्रदेश में शिप्रा की पंचतत्व संस्था का बड़ा योगदान है।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस पौध शाला से पूरे जिले को लाभ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ,दुर्विजय सिंह शाक्य ,विधायक महेशगुप्ता,पूर्व संसद धर्मेंद्र कश्यप ,सपा विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व सांसद की पुत्री कीर्ति कश्यप समेत भाजपा, सपा, बसपा समेत सर्वसमाज के लोग,डॉक्टर,अधिवक्ता, व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा नेता डॉक्टर शैलेश पाठक ने सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले सफल ऐतिहसिक कार्यक्रम हेतु सभी वालंटियर्स का आभार जताया।
Budaun Amarprabhat