Breaking News

नालसा द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान में करायें अपने वादों का निस्तारण – एडीजे

Spread the love

नालसा द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान में करायें अपने वादों का निस्तारण – एडीजे
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा नई दिल्ली तथा मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट में दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत न्यायालयों में लम्बित विभिन्न प्रकार के वादों यथा वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आदि को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने योग्य मामलों का निस्तारण कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के अधीन संचालित मध्यस्थता केन्द्र, बदायूँ को संन्दर्भित करा सकते हैं।
उपरोक्त के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्री विवेक संगल के निर्देषानुपालन मे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्रीमती षिव कुमारी द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त न्यायालयों में उक्त सूचना प्रचालित की जा चुकी है ताकि अधिक से अधिक सुलह योग्य वादों को मध्यस्थता केन्द्र हेतु सन्दर्भित कराये जा सके तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के द्वारा समय समय पर विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उक्त अभियान को सुचारू रूप से धरातल पर उतारने के लिए बैनर, पोस्टर, पम्पलेटस् आदि प्रचार सामिग्री भी उपयुक्त स्थानों पर वितरित एवं चस्पा करायी जा रही है।
इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्रीमती षिव कुमारी द्वारा जनपद में आवासित समस्त आम जन-मानस/वादकारियों से अपील है कि उक्त मध्स्थता अभियान को सफल बनाने हेतु सुलह योग्य वादों को मध्यस्थता केन्द्र, बदायूँ में सन्दर्भित कराना सुनिष्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!