बिसौली। इनर व्हील क्लब की ओर से दिनेश मधु आई हॉस्पिटल परिसर में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अस्पताल परिसर को दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। क्लब अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सचिव सुविधा माहेश्वरी, मधु, अर्चना, अनुपम शर्मा, दिव्या, संगीता, कृष्णा, रितु, लता, ममता, नीरू, अनुपम गुप्ता, सुरभि और सोनिया सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat