Breaking News

डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे और दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी टेंसी मैम और स्कूल हेड बॉय प्रखर वत्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन ने विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व अज्ञानता और बुराइयों के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सद्भावना और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू एग्रीकल्चर कल्चरल फेस्ट लोक संस्कृति से महका

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर …