बदायूं। शहीद भगत सिंह कोचिंग संस्थान में शनिवार को होमगार्ड भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक अमित यादव, रोहित पटेल और सौरभ पटेल ने चयनित अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों की मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को भविष्य में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख दी। अंत में संस्थान परिवार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat