Breaking News

भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी में लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व मित्रता दिवस

Spread the love

आज भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी में लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व मित्रता दिवस व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक कार्ड मेकिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा अपनी भावनाओं को कला और क्रॉफ्टिंग के माध्यम से अपने प्रिय मित्र और अपने भाई के लिए व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सलोनी पाठक जी पत्नी श्री शार्दुल पाठक जी व विशिष्टअतिथि श्रीमती करुणा सोलंकी जी व श्री उमेश दत्त शर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर TRAI की तरफ से एक साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम भी संचालित किया गया जिसमें छात्राओं को इंटरनेट के इस्तेमाल के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया । साथ ही मोबाइल फोन के फायदे व नुकसान से भी परिचय कराया। यह कार्यक्रम भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय समूदेशीय विकास संस्थान के जिला संयोजक श्री गौरव मलिक जी द्वारा संचालित किया गया। श्री गौरव जी ने छात्राओं को अपनी पर्सनल नंबर वी पासवर्ड्स का लेन देन वह सभी हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में बताया। इस अवसर पर श्रीमती सलोनी पाठक जी ने बच्चों को श्री राजन मेंदीरत्ता द्वारा वीर बालिका एस अकैडमी के शुभारंभ की बधाई दी वह छात्रों को वीर बालिका बनने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्हें साइबर क्राइम से संबंधित सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष व लिसनिंग मैक्स योगी 21 के फाउंडर श्री राजन मेंदीरत्ता प्रधानाचार्य श्रीमती सुजाता सक्सेना कोऑर्डिनेटर कुमारी दीक्षा छाबड़ा कोच मोहम्मद इकबाल अहमद सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!