Breaking News

रक्षा बंधन का त्यौहार सकुशल मनाया , बहिनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा , रेलवे फाटक पर जाम से निजात पाने को पुलिस मुस्तैद रही

Spread the love

रक्षा बंधन का त्यौहार सकुशल मनाया , बहिनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा , रेलवे फाटक पर जाम से निजात पाने को पुलिस मुस्तैद रही
आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन शनिवार को धार्मिक व भाई बहिन के प्यार का प्रतीक पवित्र रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर शनिवार सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों व रेलवे फाटकों पर जाम से निजात पाने को फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी के निर्देशन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे लाल , अशोक कुमार ढाका , देवेंद्र कुमार , सुनील कुमार व होमगार्ड प्रेमपाल सिंह , रामपाल सिंह आदि मुस्तैद रहे ।
रक्षाबंधन के त्यौहार पर आसफपुर से बिसौली , चंदौसी , बिलारी , मुरादाबाद व आसफपुर से रामपुर मार्ग पर सुबह से लेकर देर शाम तक चार पहिया वाहन व दुपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली ।
इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी व उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह सहित पुलिस बल को भारी मशक्कत करनी पड़ी । रक्षा बंधन के त्यौहार पर
बेकाबू भीड़ के आवागमन के चलते पुलिस की मौजूदगी में सड़क यातायात सुचारू रहने की खबरें मिली हैं ।
यह जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!