Breaking News

आपदा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया

Spread the love

सहसवान: एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ प्रभावित गिरधारी नगला, तौफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला और भमरौलिया गांव के 457 परिवारों को आपदा राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि खागी नगला में 116, वीर सहाय नगला में 113, तौफी नगला में 120, गिरधारी नगला में 76 और भमरौलिया में 32 परिवारों को आपदा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। तौफी नगला में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ बिल्सी विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, नगला खागी, वीर सहाय नगला एवं भमरौलिया में तहसीलदार राकेश कुमार भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, ग्राम प्रधान जयवीर सिंह, कानूनगो बृजपाल सिंह, मंजुल कुमार, चरण सिंह, लेखपाल सत्यपाल सिंह, प्रेम सिंह, सुमित कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।

यह है आपदा राहत पैकेट में सामग्री
परमल ढ़ाई किलो, चना दो किलो, भुना चना दो किलो, चीनी एक किलो, बिस्कुट के 10 पैकेट, माचिस एक पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट, नहाने के साबुन दो, ढक्कनदार बाल्टी, मग, तिरपाल, 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, अरहर दाल दो किलो, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, नमक, रिफाइंड, सेनेटरी पैड, साबुन, तौलिया, एक मीटर सूती कपड़ा, 20 डिस्पोजल बैग, डेटॉल आदि सामान शामिल है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!