Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

बिल्सी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को नगर समेत क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी को बांधा। साथ भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने अपनी बहन को राखी के बदले उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। यहां संचालक वेद व्यास शर्मा ने आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं से राखी को बंधवाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!