Breaking News

शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

**
बिल्सी में अटल चौक के पास स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने भाग लिया तथा छात्राओं ने बहुत सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर छात्रों के हाथ पर बांधीं, रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार को दर्शाता है। जिसे हमारे भारत में लगभग सभी धर्मों के लोग मनाते हैं, प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति मीनाक्षी शर्मा जी ने बच्चों को रक्षाबंधन से जुड़ी अनेक जानकारियां,कई कहानियों के माध्यम से दी।इस मौके पर सरिता , नंदनी, सिम्मी, हर्षित, उपदेश, अभिषेक तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।जिसमें कक्षा आठ से आरिफा ने प्रथम स्थान, कक्षा सात से वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा आठ से दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर सादुल्लापुर भितारा के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

Spread the loveबदायूँ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूँ के …