Breaking News

महाराजा हरीशचंद्रवंशीय महिला समाज बदायूं द्वारा स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बदायूँ के सिटी मॉल में हर्षोल्लास से मनाया

Spread the love

देश भक्ति कें रंगो से सरावोर हुआ बदायूं सिटी मॉल
महाराजा हरीशचंद्रवंशीय महिला समाज बदायूं द्वारा स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बदायूँ के सिटी मॉल में हर्षोल्लास से मनाया गया ।
नारंगी सफेद और हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाए और एक दूसरे को आजादी के महापर्व की शुभकामनाएँ दी। तिरंगे को लहराते हुए संस्था की सभी सदस्याओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया और एक मजबूत राष्ट्र व एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लिया। देश भक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही. वंदे मातरम और भारत माता की जयकारों से पूरा वातावरण घूमता रहा.
सहमंत्री पूनम रस्तोगी द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्नोत्तरी पूछी गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
लवी और संजना ने स्वतंत्रता दिवस स्पेशल परिधान का सरप्राइज पुरस्कार प्राप्त किया।
रेनू ,रेखा, पूनम, दीप्ति, जागृति इशिता ,रंगोली, करुणा, मृदुल, वैशाली, कीर्ति, प्रीति , अंजू ,रुपम, निहारिका, स्वप्निल, रिचा, नूतन, श्वेता, माला, साधना,बरखा,नीतू , नेहा, कुसुम पारुल संगम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में अध्यक्ष रोजी रस्तोगी तथा महामंत्री दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!