Breaking News

कछला में घर के बाहर बंधी बकरी उठा ले गये कार सवार चोर। आहट पर पीछा करते रह गया पीड़ित।

Spread the love

कछला में घर के बाहर बंधी बकरी उठा ले गये कार सवार चोर। आहट पर पीछा करते रह गया पीड़ित।

कछला ननाखेड़ा रोड पर सड़क किनारे स्थित घर के बाहर बंधी बकरी को उठा ले गये कार सवार चोर । नगर के बार्ड09 सरकारी अस्पताल के सामने के निवासी वीरवती पत्नी भगवान सहाये अपने घर पर सो रहीं थी अचानक उनके घर के बाहर एक कार के रूकने की आवाज सुनाई दी । आहट पर घर के लोग जाग गये इसी दौरान कार से उतरे एक चोर ने घर के बाहर बंधी बकरी को उठाकर कार में रख लिया और कासगंज साइड की तरफ भाग गये। इस दौरान पीड़ित के परिजनों ने मुहल्ले के लोगों के साथ कछला चौराहे तक चोरों का पीछा किया। पीड़ित सड़ककिनारे लगे सी सी टी वी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश करनेका प्रयास कर रहा है। । ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों नगर के बार्ड 04 निवासी मुकेश पुत्र नेमसिंह के खेत से पंपसेट सहित ट्यूबवेल का सामान चोरी कर लिया गया था। एवं क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से ताले तोड़कर इन्वर्टर चोरी कर ले गये चोर। मुख्य चौराहे पर स्थित बब्लू पुत्र चंदन की दुकान से मोबाइल चुरा ले गये चोर यह घटना सी सी टीवी में कैद भी हो गई। इसके अलावा नगर के बार्ड 03 से एक ही रात में 5 लोगों के घरों से 5 मोबाइल चोरी कर ले गये चोर। नगर में चोरी की एक के बाद एक बारदात हो रहीं है। और कछला पुलिस हाथ पर हाथ रखे आसमान ताक रही है। उपरोक्त हुई चोरियों में से काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी का खुलासा नहीं किया गया है। जिसके बाद कांबड़ यात्रा मेले से दर्जनों की तादाद में थोक में चोरियां भी हो गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!