बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता व आजमगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूँ के वरिष्ठ समाजसेवी व चिकित्सक डॉ0 मुकेश जौहरी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा पार्टी के एक मजबूत स्तंभ व अखिल भारतीय कायस्थ्य महासभा के वरिष्ठ सरंक्षक डॉ0 मुकेश जौहरी के आकस्मिक निधन से हम सभी स्तब्ध हैं, उनके आकस्मिक निधन से समाजवादी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ0 मुकेश जौहरी एक जीवट व्यक्तित्व के इंसान थे। उनके जीवन मे कई उतार-चढ़ाव आये, परन्तु इस सबके बावजूद समाज के गरीब व पिछडांे की सेवा में उन्होंने कोई कसर नही छोड़ी। दुख की इस घड़ी में हम सभी समाजवादी साथी उनके परिवार के साथ हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देकर शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Check Also
रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल
Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …
Budaun Amarprabhat