Breaking News

सत्संग भवन मंदिर से श्री रघुनाथ मंदिर तक कैंडल मार्च में निकाला

Spread the love

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं द्वारा सत्संग भवन मंदिर से श्री रघुनाथ मंदिर तक कैंडल मार्च में निकाला गया। जिसमें पंजाबी समाज सेवा समिति के सदस्यों के अलावा पंजाबी समाज के विशिष्ट लोगों ने भाग लिया विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता एवं श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा जी ने कैंडल मार्च में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचकर एक सभा की गई उसमें समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा बताया गया की विभाजन के समय हमारे परिवारों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया एवं लाखों लोगों का कत्ल किया गया पाकिस्तान से बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए हमारे परिवार बदायूं तक पहुंचे बहुत से परिवारों ने अपनों को इसमें खो दिया। आज उन सब को याद किया गया आज इस कार्यक्रम में श्री राजीव गुप्ता जी ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उन शहीदों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर 14 अगस्त को मनाया जाता है। समिति के अध्यक्ष श्री बिन्नी नारंग द्वारा श्रद्धांजलि दी गई अंत में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री डी के चड्ढा जी के द्वारा आई हुई सभी सज्जनों का धन्यवाद किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण कर कर उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी मंच का संचालन समिति के महासचिव सरदार गुरुदीप सिंह द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!