Breaking News

नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कस्बे निकाली तिरंगा यात्रा रैली।

Spread the love

नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कस्बे निकाली तिरंगा यात्रा रैली।

फतेहगंज पश्चिमी _ हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों और कस्बा वासियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली। तिरंगा यात्रा रैली को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो हरद्वारी लाल गंगवार, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन पति शाहिद उर्फ कल्लू भाई, जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सजींवन पांडे, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बालेदीन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नगर वासियों एवं नगर पंचायत कर्मचारी और जानकी देवी इंटर कॉलेज एवं मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया। और उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। और देश भक्ति के गीतों पर नाचते गाते हुए रवाना हुए। तिरंगा यात्रा रैली फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे की मेंन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे से वापस होकर नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली का कस्बा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है इसको कभी झुकने नहीं देना है। और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से अपने अपने घरों एवं गाड़ियों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
इस मौके पर रैली में वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, एम सभासद शराफत हुसैन, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सतीश महेश्वरी, अबोध कुमार, कृपाल सिंह, एम इस्तियाक खान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, ठेकेदार शफवान उर्फ रिंकू, मोहम्मद वसीम गौरव मिश्रा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश, गंगाराम, खेमपाल मौर्य, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, फईम अली, जुनैद, रवि सैनी, शिशुपाल, मनोज, जय बाबू, बिट्टी भाई, इकरार हुसैन, आदि समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों सहित, फतेहगंज पश्चिमी नगर वासियों के साथ लेखपाल आदित्य कुमार, एवं कई स्कूलों के बच्चे झंडा यात्रा रैली कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

Spread the loveक्रिकेट ब्रेकिंग… टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन …

error: Content is protected !!