Breaking News

बदायूं क्लब में उल्लास के गर्व के साथ मनाया गया 79वाॅं स्वतन्त्रता दिवस

Spread the love

बदायूं क्लब में उल्लास के गर्व के साथ मनाया गया 79वाॅं स्वतन्त्रता दिवस, प्रतिभाओं के सम्मान के साथ हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ आयकर अधिकारी अरुण जैसवाल ने समाज के लिए सहयोग के लिए आह्वाहन
बदायूं, 15 अगस्त 2025 बदायूं क्लब, बदायूं द्वारा इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस की 78वी वर्षगांठ के अवसर जश्न-ए-आज़ादी का आयोजन बहुत हर्ष, उल्लास एवं एवं गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ सुवेन्द्र महेश्वरी ने सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया गया। सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा राष्ट्रगान के किया । इस अवसर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये शशि मिश्रा जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं सात्विक गुप्ता, अनिकेश जैन, विराज अशेष, अनिका जैन एवं नव्यआ उपाध्याय, अविद्या अरोरा, माशा द्वारा प्रस्तुति दीं। इस अवसर आयकर अधिकारी श्री अरुण जैसवाल ने सभी सदस्यों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश की उन्नति एवं विकास के लिए भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सम्मिलित प्रयास कर अपने अपने क्षेत्र में योगदान देना होगा एवं कर्तव्यो को पालन को सर्वापरि रखना होगा तभी हमारा देश पुनः विश्व गुरु की पहचान हासिल कर पायेगा, उन्होंने सदस्यों से अपने आसपास के वातावरण में उपेक्षित एवं शोषित लोगों के सहयोग के आह्वाहन किया। क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने काव्यमय पंक्तियां पढ़ते हुये कहा, न और कोई कामना, यही है सिर्फ याचना, पवित्र मातृभूमि की महानता बनी रहे, स्वतंत्रता बनी रहे। डॉ कमला महेश्वरी ने कविता प्रस्तुत की, इस अवसर पर प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया। आयोजन में क्लब के पदाधिकारी दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, मनीश सिंघल, संजय रस्तोगी, सहित क्लब के सदस्य सचित प्रकाश, डाॅ. चक्रेश जैन, अजय पाल गुप्ता, डाॅ. रामबहादुर व्यथित, तरित माथुर, ज्योति मेहंदीरता, संजीव वैश्य, उमेश गौर, परविन्दर सिंह दुआ, वीरेन्द्र धींगड़ा, जवाहर रस्तोगी, अमित सक्सेना, आशीष सिंघल, नितिन गुप्ता, रुपिंदर लांबा नरेशचन्द्र शंखधार, शैलेन्द्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष डाॅ. अक्षत अशेष ने व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!