*सहसवान के जनहित कार्यों के सम्बंध मै उपजिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल*
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद् भारत के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बृजेश देवेन्द्र यदुवंशी जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव सहित कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के मौसमपुर गांव मै पिछले दिनों उपनिरीक्षक मनवीर यादव की माताजी की कुछ असामजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी और उसी गांव मै इलाज के दौरान एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई थी दोनो पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। उसके बाद जनपद बदायूं के दहगवां मै इस्लाम नवी प्रधान के आवास पर साकिब अली सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बाद मै सहसवान की पशु चिकित्सालय एवम सामुदायिक स्वास्थ संबंधी शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध मै उपजिलाधिकारी सहसवान श्री साई आश्रित शांखमरी आईएएस से आवास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूं में मुलाकात की।
इस दौरान होराम सिंह यादव, एस वी दीवाना, रामकिशोर यादव, अवधेश यादव, राष्ट्र यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat