Breaking News

जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर के तत्वाधान में एक तिरंगा रैली का आयोजन

Spread the love

बदायूं आज 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन असली के जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर के तत्वाधान में एक तिरंगा रैली का आयोजन बिनावर के एक्सप्रेस बे के मैदान से ट्रैक्टर कार मोटरसाइकिल यात्रा 10:30 बजे से शुरू की भारत माता की जय वंदे मातरम जय जवान जय किसान के नारों की गूंज से पृथ्वी गूंज उठी और यात्रा बिनावर से बदायूं की ओर रवाना हुई तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची किसान यूनियन असली के पदाधिकारी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूत सहित भगत सिंह को नमन किया ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के साथ भारी पुलिस फोर्स था तिरंगा यात्रा दातागंज तिराहे से पुलिस लाइन चौराहे होते हुए कचहरी रोड से लालपुर और वहां से आरटीओ कार्यालय से हाईवे होते हुए दादी की रसोई और वहां से बरेली बाईपास पर समापन किया और यहां पर तिरंगा यात्रा को संबोधन किया युवा नेता सोहेल गद्दी ने कहा कि 15 अगस्त आजादी का पर्व है हमारे देश के युवा क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है तब जाकर कहीं यह दिन देखने को मिला है हम सभी धर्म देश की अखंडता के लिए एकजुट भाईचारा बनाए रखना है हमें हिंदू मुसलमान सिख इसाई आपस में बैर नहीं रखता है और देश की आजादी के लिए हमेशा एकजुट रहना है तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा देश हमारा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है हमारा देश आजादी का पर्ब मना रहा है देश आजाद है लेकिन हम अभी भी अंग्रेजों के शासनकाल की तरह गुलाम हैं किसानों को एसपी खरीद का गारंटी कानून सरकार नहीं बना रही है सरकार को चाहिए कि किसानों की फसल खरीद का गारंटी कानून बनाए और फसल को खरीदे भी जसवीर सिंह यादव ने कहा देश में यूरिया खाद का अकाल पड़ा है कैसी आजादी है अधिकारी किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है किसाने की आय कैसे दोगुनी होगी पंचायत को संबोधन करते हुए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि सन 1947 में इन्ही भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन काल से स्वतंत्रता प्राप्त की तभी से हर वर्ष भारत आजादी का जश्न मनाता है और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है उन्होंने कहा कि कितने क्रांतिकारियों ने अपने देश के लिए बलिदान दिया है हमें आपस में बैर नहीं रखना चाहिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म बराबर हैं मिलकर रहना है आज की राजनीति इतनी गंदी है कि अपने स्वार्थ के लिए यह नेता आपस में जाति धर्म के चक्कर में लडवा देते हैं मेरी सरकार से मांग है कि किसानों की फसल का एम एस पी गारंटी कानून बनाकर खरीद कराई जाए और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो गन्ने का मूल ₹500 रुपए कुंतल हो शिक्षा फ्री दिलाई जाए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जनपद बदायूं की मीडिया को जिन्होंने संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने और बदायूं के किसान मजदूर को जिन्होंने सहयोग दिया एवं भाई सोहेल गद्दी एवं राशिद गद्दी जी का जिन्होंने बढ़ चलकर सहयोग दिया तिरंगा यात्रा में निम्न लोगों ने सहयोग दिया सलीम गद्दी साजिद निजामी गद्दी भारतीय किसान यूनियन असली जिला अध्यक्ष युवा राशिद गद्दी प्रताप सिंह हरीश सिंह सूरजपाल सिंह फैशन गद्दी खान बहादुर जसवीर सिंह यादव कलेक्टर सिंह यादव प्रदीप सिंह फैशन गद्दी हरबंस पटेल आदि रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!