Breaking News

एक वृद्ध महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार।

Spread the love

*

> *थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहसनपुर में एक वृद्ध महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार।*
> *अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल व मृतका के कुण्डल किये गये बरामद।*
> *अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध शस्त्र तथा जिन्दा कारतूस व खोखा भी हुए बरामद।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहसनपुर में दिनांक 12.08.2025 की रात्रि में एक वृद्ध महिला श्रीमती रातरानी पत्नी स्व0 श्री कुबेर सिंह उम्र करीब 70 वर्ष की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र उ0नि0 मनवीर सिंह की तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 103(1)/309(4) बीएनएस बनाम धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा 04 टीमें गठित की गई थी। मुखबिर तंत्र एवं इलैक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी था। आज दिनांक 15/16.08.2025 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त की तलाश में ग्राम अलीनगर के जंगल में एक बाग में बने ट्यूबवेल पर पहुचे तो अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ किये गये फायर में अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा व 03 खोखा एवं आलाकत्ल हसिया तथा मृतका श्रीमती रातरानी के कानों के कुण्डल (मुरकी) बरामद किये गये हैं। अभियुक्त धीरेन्द्र को उपचार हेतु सी0एच0सी0 रुदायन में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त का नाम पता-*

धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल उम्र 32 वर्ष जाति यादव निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ।

*बरामदगी का विवरण-*

1. आलाकत्ल हसिया
2. 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा
3. मृतका के कानों के कुण्डल (मुरकी)

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 412/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
2. मु0अ0सं0 72/20 धारा 379/411/414 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
3. मु0अ0सं0 74/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
4. मु0अ0सं0 155/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
5. मु0अ0सं0 348/21 धारा 411/413/414/420 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
6. मु0अ0सं0 349/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
7. मु0अ0सं0 145/22 धारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
8. मु0अ0सं0 100/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
9. मु0अ0सं0 133/20 धारा 379/411 भादवि थाना धनारी जनपद संभल
10. मु0अ0सं0 185/22 धारा 392/411 भादवि थाना बहजोई जनपद संभल
11. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379/411 भादवि थाना बहजोई जनपद संभल
12. मु0अ0सं0 329/22 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना बहजोई जनपद संभल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!