Breaking News

मॉडल विलेज बसौलिया में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूल किट वितरण

Spread the love

मॉडल विलेज बसौलिया में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूल किट वितरण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मॉडल विलेज बसौलिया में स्कूल किट वितरण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुनीर अख्तर और वरिष्ठ समन्वयक एमवीटी नज़ीरुल हसन ख़ान फलाही उपस्थित रहे।

डॉ. मुनीर अख्तर ने बच्चों की शिक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए गाँववासियों से अपील की कि वे हर परिस्थिति में अपने बच्चों को पढ़ाएँ। उन्होंने कहा, “चाहे हमें आधी रोटी ही क्यों न खानी पड़े, लेकिन बच्चों को तालीम ज़रूर देनी चाहिए।”

मौलाना नज़ीरुल हसन ने बच्चों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग़रीब और ज़रूरतमंद बच्चों को स्कूल किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में अजमल हुसैन (विलेज कोऑर्डिनेटर, एमवीटी), गाँव के प्रधान बदर ख़ान एवं मुहम्मद क़ासिम ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नाहिद आलम अंसारी, मुर्शद ख़ान, खालिद ख़ान, मुशीर अहमद, मुहम्मद आलम, साजिद ख़ान सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!