श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी निकाली , वासुदेव बने गांव के वरिष्ठ नागरिक बाबूराम , पुलिस मुस्तैद
आसफपुर ( बदायूं ) – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर बीते दिन शनिवार को स्थानीय श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण , राधा रानी व वासुदेव की झांकियां सजाकर नगर के मुख्य रास्तों से होकर आसफपुर से बिसौली मार्ग पर स्थानीय पुलिस चौकी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूम धाम से मनाया ।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह के सौजन्य से पुलिस चौकी परिसर में स्थित शिव मंदिर पर धूम धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया । इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक बाबू राम मौर्य ने वासुदेव का अभिनय बखूबी निभाया
इस अवसर पर स्थानीय राकेश कुमार दीक्षित , राजेश कुमार दीक्षित , विनीत कुमार दीक्षित , इंद्रेश कुमार गुप्ता , धीरेश कुमार , शर्मा , सचिन यादव , अमित यादव , रामवीर सिंह , अनमोल शर्मा , हर्षित मिश्रा , देवेंद्र कुमार पाठक , पवन मिश्रा , पशुपति मिश्रा , साहू मिश्रा , राघवेंद्र शर्मा , कवि पंकज कुमार पाराशरी , रामनिवास शर्मा , राजकुमार फूलमाली , निखिलेश कुमार पाठक , अश्वनी कुमार शर्मा सहित समस्त नगरवासी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव , कांस्टेबल आकाश कुमार ढाका , प्यारे लाल , जगत पाल सिंह , गौतम सिंह यादव , अनिल कुमार , सुरेश चंद्र शर्मा , गंगा सहाय कश्यप , जगदीश फूलमाली आदि के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat