Breaking News

कोतवाली पुलिस ने बहला फुसला कर अगवा की गई किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

सहसवान: कोतवाली पुलिस ने बहला फुसला कर अगवा की गई किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी ने शुक्रवार को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी किशोरवय पुत्री को गांव का ही एक अन्य जाति का युवक अगवा कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी किशोरी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजने के साथ ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …