अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र, कोषागार ने की अपील
बदायूँ। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों ने अगस्त से अक्टूबर 2026 तक कुल 436 डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा किए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि अगस्त में 224, सितंबर में 108 और अक्टूबर में 104 प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए कोषागार में हेल्पडेस्क के माध्यम से डिजिटल प्रमाण-पत्र बनाने और अपलोड करने की जानकारी दी जा रही है। पेंशनर घर बैठे जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से भी अपना प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक, जनसेवा केंद्र, डाकघर और मोबाइल एप के जरिए भी यह सुविधा उपलब्ध है। पेंशनरों से समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की गई है।
Budaun Amarprabhat