Breaking News

सतेती चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

Spread the love

बिल्सी (बदायूँ)। बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती चौराहे पर सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिल्सी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधिक सेवा शिविर में 134 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

Spread the loveबदायूं। डायट परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से …