Breaking News

विधायक आशुतोष मौर्य ने किया विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘त्रिवेणी’ का विमोचन

Spread the love

आसफपुर। त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘त्रिवेणी’ का विमोचन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ने की। इस दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ने कहा कि पत्रिकाएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनके ज्ञान को बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने सभी का आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पशुशाला में चार पशुओं को जहर देने का आरोप, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Spread the love**बिल्सी।** थाना क्षेत्र के गांव बमेंड़ में शनिवार देर रात पशुशाला में बंधे …