Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, रंग-बिरंगे दीयों और मोमबत्तियों से सजाई दीपावली

Spread the love

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में बुधवार को कैंडल एवं दीया डेकोरेशन गतिविधि आयोजित की गई। इसमें कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने रंग-बिरंगी सजावट से मोमबत्तियों और दीयों को आकर्षक रूप दिया। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा और निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आयोजन में शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पशुशाला में चार पशुओं को जहर देने का आरोप, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Spread the love**बिल्सी।** थाना क्षेत्र के गांव बमेंड़ में शनिवार देर रात पशुशाला में बंधे …