Breaking News

हाइवे पर अनिंयत्रित जुगाड़ वाहन पलटा, चालक घायल

Spread the love

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक मामूली तौर पर घायल हो गया। बाद में मौके पर जमा लोगों ने जुगाड़ वाहन को सीधा किया। मिली जानकारी गांव नागपुर निवासी रविंद्र सिंह ने अपने जुगाड़ वाहन में मक्का की फसल को लेकर स्थानीय गल्ला मंडी के लिए आ रहा था। जैसे ही उसका जुगाड़ वाहन हाइवे पर स्थित गांव दिधौनी के पास पंहुचा, तभी गांव की तरफ से एक साइकिल अचानक से हाइवे की सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक रविंद्र सिंह घायल हो गया। साथ ही सड़क पर उसकी मक्का फैल गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसका जुगाड़ वाहन को उठाकर सीधा किया, फिर वह मंडी को गया। जुगाड़ वाहन में दो अन्य सवारी भी बैठी थी। जिनके कोई चोट नहीं लगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

Spread the loveबदायूँ: 06 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित …

error: Content is protected !!