Breaking News

वनबेहटा में शोभाभाया, बिल्सी में निकाली पालकी यात्रा

Spread the love

वनबेहटा में शोभाभाया, बिल्सी में निकाली पालकी यात्रा

बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों की धूम रही। शोभायात्रा शिवालय मंदिर से शुरू हुई, जो जाटव मोहल्ला, पंचायत भवन, ग्राम देवी मंदिर ,ठाकुर बस्ती, मौर्य आदि मुहल्लों मे घूमती हुई शिव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में झूला झूलते श्रीकृष्ण, काली का अखाडा, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती, श्रीराम-लक्ष्मण-सीता, बजरंग बली की सेना आदि झाकियां शामिल रहीं। झांकियों ने लोगों का मन मोह रही थी। बैंडबाजे के कलाकार धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। इधर, नगर के मोहल्ला साहबगंज के कूंचा गली स्थित रघुनाथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। पालकी यात्रा में सौरभ वार्ष्णेय, सतीश माहेश्वरी, अमन वार्ष्णेय, ललित गिरी, अनुज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!