Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ पर 21 अगस्त से होगा श्रद्धा कौशल संवर्धन प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

गायत्री शक्तिपीठ पर 21 अगस्त से होगा श्रद्धा कौशल संवर्धन प्रशिक्षण शिविर

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्त्वावधान में श्रद्धा कौशल संवर्धन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 21 से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा।
शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 15 से 60 वर्ष के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को ढफली, कर्मकांड, संस्कार, संभाषण और स्वावलंबन आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 अगस्त 2025 की शाम को 5 बजे दीप प्रज्ज्वलन और संकल्प के साथ शिविर का शुभारंभ होगा। गायत्री शक्तिपीठ पर आवास और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ ओढ़ने व विछानें की चादर, दैनिक उपयोग का सामान, पेन-डायरी के साथ भारतीय वेषभूषा में रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!