Breaking News

हाई टेंशन लाइन का तार अचानक से टूटकर छत पर गिर गया

Spread the love

बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर चार में कई मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार अचानक से टूटकर छत पर गिर गया। जिससे मकान में करंट दौड़ गया। आनन फानन में मामले की जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद बिजली सप्लाई को बंद करवाया गया। मोहल्ला नंबर चार निवासी आसिफ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मकान समेत कई मकानों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, आज बुधवार शाम लगभग 4:30 अचानक से हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर आसिफ की छत पर गिर गया। जिससे मकान में करंट दौड़ गया। घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकले और उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर सप्लाई को बंद करवाया। छत से होकर गुजर रही लाइन को हटाने की मांग करते हुए मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अली बहादुर ने कहा कई बार हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर छत पर गिर गया है, जिसके कारण बाल बाल बड़ा हादसा टला है। अजीजुल नबी ने बताया बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, परंतु इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। तार टूट जाने से नाराज लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बिजली लाइन हटाने की मांग की। इस मौके पर आरिफ, शकील अहमद, अजीजुल नवी, आसिफ, निशा, अनवरी, शालिम, नरगिस, जाहिद, अलीबहादुर, अकबर अली, अरबाज आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!