Breaking News

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

Spread the love

आज नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2025 के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक गोष्ठी का आयोजन डॉ अनीता जैन प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया l इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स ) डॉ विनेश कुमार द्वारा जनपद में एच आई वी/ एड्स होने के 4 कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध,एच आई वी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एच आई वी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है l शनि दुवे प्रोग्राम मैनेजर लोक कल्याण समिति बदायूं द्वारा बताया गया कि जहाँ एच आई वी के केस निकले हैँ उन ग्राम पंचायतों के साथ साथ एफ एस डब्लू, एम एस डब्लू, ड्रग यूजर्स में एड्स को फैलने, जाँच, बचाव, एवं इलाज के बारे में जागरूक किया l सुदेश सक्सेना डी पी टी सी /एस टी एस द्वारा बताया गया की एच आई वी /एड्स से ग्रसित मरीजों में टी बी की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए सभी एच आई वी बाले मरीजों की टी बी की जाँच होना आवश्यक है l रेशमबती काउंसलर के द्वारा गर्वभती महिलाओं में एच आई वी की जाँच एवं उसके होने बाले बच्चे को एच आई वी से बचाव के बारे में बताया l राजेश काउंसलर द्वारा भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया l कार्यक्रम का संचालन सुदेश सक्सेना द्वारा गया l कार्यक्रम में डॉ प्रज्ञा पाण्डेय,हिना शहरोंज,राबिया शाकिब, शबा ख़ानम, रुपाली,गीता, साज़िया खान,समरीन, शगुफ्ता,शिवांगी वर्मा,महनाज महापरा,फरज़ाना, शहनाज बानो उपस्थित रहे l जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!