Breaking News

दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नई टीम की घोषणा की गई। डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी को नया अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रेसिडेंट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी को कालर पहनाकर सम्मानित किया तथा आगामी वर्ष का कार्यभार सौंपा। डाक्टर सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी एवं तीजोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्लब की सचिव भारती अग्रवाल ने कहा कि इस बार महिला शिक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण जैसे मुद्दों पर क्लब द्वारा कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव भारती अग्रवाल, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, रितु अग्रवाल, सोनिया, नमिता, दिव्या, संगीता, मधु शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नीरू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …