आधार कार्ड व पैन कार्ड से निकाल कर हड़प कर लिए घसनगला निवासी अहलकार साढे4लाख रुपए- पीड़ित ने नामजद आरोपी के विरुद्ध सीएम पोर्टल पर शिकायत कर लगाई गुहार-उसहैत थाना क्षेत्र के ललोमई के मजरा गांव घसनगला निवासी अहलकार पुत्र ग्रीस ने उझानी थाना क्षेत्र के गांव नगला टययबपुर निवासी अहलकार पुत्र ब्रजनेश पर उसके आधार व पैन कार्ड पर जालसाजी व धोखाधड़ी कर साढे4लाख रुपए निकालने का आरोप लगाया है शिकायती पत्र देकर आरोपी की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई कराने की गुहार सीएम से लगाई है घसनगला निवासी पीड़ित अहलकार ने वताया उसकी मां व दोनो भाई सहित तीनो लोगो की भूमि गाटा सं0- 1290950008000012 में करीब 20वीघा भूमि है दोनो भाई यो ने कभी लोन नहीं लिया वह अपने मित्र के साथ जिला बदायूं सिविल लाईन थाना क्षेत्र के नौसेरा गांव में पहलीबार एसबीआई बैंक शाखा में केसीसी बनवाने के लिये आवेदन किया था बैंक फील्ड आफिसर द्वारा उसकी भूमि का उसके गांव घसनगला पहुंचकर सर्वे किया गया और सही पाया गया उसके बाद में ।नौसेरा के एसबीआई के प्रबंधक व फील्ड आफिसर ने लोन दे से इंकार कर दिया पूछने पर वताया गया आपकी सिविल चेक कराई गई तो ज्ञात हुआ आपके आधार कार्ड व पैन कार्ड के माध्यम से साढे4लाख रूपये का लोन निकाला गया है जोकि अहलकार पुत्र ब्रजनेश मो0नंबर 8077071201पता निवासी ग्राम नगला टययबपुर थाना उझानी जिला बदायूं ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर पहले 220324 रुपये का लोन निकाला बाद में क ई किस्त मे कुल साढे4लाखा रुपए की धनराशि निकाली गयी है सुनकर उसके होश उड़ गए जव उक्त मोबाइल नंबर पर उसने संपर्क करने पर उक्त जालसाज आरोपी ने उसे पहले गाली-गलौज की बाद मे उसने कहा अगर तूने किसी अधिकारी से शिकायत की तो तुझे व तेरे भाई दोनो को जान से मार देंगे वहीं बैंक प्रबंधक ने कहा उक्त धनराशि जमा कराओ बाद में आपका केसीसी लोन होगा बैंक प्रबंधक से उसने गुहार लगाई हम दोनो भाईयो ने कभी केसीसीलोन नहीं लिया पहली बार आवेदन किया है और अब इतनी बड़ी सजा मिल रही है जालसाज आरोपी से जान माल का खतरा बना है जालसाजी व धोखाधड़ी कर साढ़े 4लाख रुपए की धनराशि निकाल कर हड़पने वाले आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कर आरोपी से साढे 4लाख रुपए की धनराशि धनराशि बसूल कराने व सिविल सही करा केसीसीलोन दिलाने की पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर गुहार सीएम से लगाईहै ।
Budaun Amarprabhat