Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की

Spread the love

सहसवान: पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर उसके स्वजन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली पुत्तन का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव में से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह घर में घुसा‌ रंजिश के चलते पांच लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। पुत्तन की पत्नी सजीला, भाभी शमा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों के परिवार की महिलाएं आ गई‌ और उन्होंने उसकी पत्नी और भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। घायलों को इलाज के लिए भेजा है। प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!