Breaking News

फैंसी ड्रेस में काशवी और बंधनवार में खुशी जैन रही अव्वल

Spread the love

फैंसी ड्रेस में काशवी और बंधनवार में खुशी जैन रही अव्वल

उत्तम आर्जव के रूप में मनाया पर्युषण पर्व का तीसरा दिन

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चन्द्रप्रभु पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व का तृतीय दिन यहां शनिवार को उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम मंगल जलाभिषेक के साथ शांतिधारा की गई। लोगों ने तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की। शास्त्र का वाचन करते हुए निखिल जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में कहा कि मन, वचन, कारय पूर्वक कुटिलता का त्याग करना ही आर्जव धर्म है। इस आर्जव धर्म के धारण करने से गलत कर्मों का नाश हो जाता है। आत्मा का स्वभाव ही सरल स्वभाव है। इसलिये प्रत्येक प्राणी को सरल स्वभाव रखना चाहिए। इसके बाद बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं महिलाओं की बन्धनवार प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन व संचालक नीरेश जैन ने कराया। जिसमें निर्णायक मंडल ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काशवी जैन जिनवाणी माता के रुप में एवं सायसा जैन मालिन के रूप में प्रथम, अधिविक जैन श्रीफल नारियल के रूप में द्वितीय एवं प्रियांश जैन एवं आदित्य जैन पंडित जी के रूप में तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बन्धनवार प्रतियोगिता में खुशी जैन प्रथम, तनिष्का जैन द्वितीय व प्रिया जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगीओ को समाज के मंत्री अनिल जैन सोनी व अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद लकी ड्रा में ज्योति जैन, सार्थक जैन ने पुरुस्कार जीते। कार्यक्रम में ममता जैन के सानिध्य में भक्ताम्मर पाठ का आयोजित कर मोक्ष मार्ग की कामना की गई। इस मौके पर डॉ आरती जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, इंदु जैन, पूजा जैन, मोना जैन, नेहा जैन, दिव्या जैन, राखी जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!