Breaking News

बाईपास पर हुई बाइकों की भिड़ंत, दो लोग हुए घायल

Spread the love

बाईपास पर हुई बाइकों की भिड़ंत, दो लोग हुए घायल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर शनिवार की शाम शेखपुर चौराहे के निकट दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसमें दीन नगर शेखपुर के ग्राम प्रधान के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव दीन नगर शेखपुर के प्रधान सरेश चंद्र के बड़े भाई कुंवरपाल सिंह और गांव के ही चंद्रपाल सिंह बाइक के घर का सामान के लिए बिल्सी को आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर शेखपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक फिसलते हुए काफी दूर गिरी। जिससे कुंवरपाल और चंद्रपाल घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवार के लोग‍ों को दी। जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां कुंवरपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हे बरेली के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …