Breaking News

डीजी परिपत्र व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के सभी बिन्दुओं को अवगत कराया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Spread the love

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में साइबर थाना व साइबर सेल की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में सभी को डीजी परिपत्र व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के सभी बिन्दुओं को अवगत कराया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम एवं जनपदीय साइबर सेल जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 31.08.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ह्रदेश कुमार कठेरिया तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस स्थित सभागार कक्ष में समस्त थानों पर गठित साइबर सेल टीम/साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधि0/कर्म0गण के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी में समस्त थानों पर गठित साइबर सेल टीम को साइबर अपराध का मुकाबला करने हेतु 14 सी के पोर्टल एनसीआरपी के महत्वपूर्ण विकल्पों पर कार्यवाही के सम्बन्ध व तथा डीजी परिपत्र संख्या 32/2025 की विस्तृत जानकारी हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा साइबर फ्राड के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) श्री गौरव उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम श्री विनोद कुमार वर्धन,प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री हरेन्द्र कुमार व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे

*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दहगवां ब्लॉक में जैविक किसान मेले का आयोजन, किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत शनिवार को …

error: Content is protected !!